SSC CHSL 20211)एक कार 48 किमी की दूरी 40 किमी/घंटा की गति से और अन्य 52 किमी की दूरी 65 किमी/घंटा की गति से तय करती है। तय की गई कुल दूरी के लिए कार की औसत गति (किमी/घंटा में) क्या है?
50
SSC CHSL 20212)एक ट्रक एक निश्चित गति से 480 किमी की दूरी तय करता है। यदि गति को 8 किमी/घंटे कम कर दिया जाता है, तो वह समान दूरी को तय करने में 2 घंटे अधिक लेता है। इसकी मूल गति का 50% (किमी/घंटे में) कितना है?
24
SSC CHSL 20213)अशोक एक यात्रा को 7 घंटे में पूरा करता है। वह यात्रा के पहले आधे भाग को 24 किमी/घंटा की गति से और दूसरे आधे भाग को 32 किमी/घंटा की गति से यात्रा करता है। यात्रा की कुल दूरी कितनी है?
192 किमी
SSC CHSL 20214)ट्रेन A, ट्रेन B द्वारा 360 किमी की दूरी तय करने में लिए गए समय से \(1\frac{4}{5}\) घंटे अधिक समय लेती है। यदि ट्रेन A की गति दोगुनी हो जाती है, तो ट्रेन B द्वारा समान दूरी तय करने में लिए गए समय से 36 मिनट कम समय लेती है। ट्रेन B की गति (किमी/घंटा में) क्या है?
120
SSC CHSL 20215)एक व्यक्ति अपराह्न 2 बजे स्थान A से स्थान B 4.5 किमी/घंटा की गति से जाता है, स्थान B पर 1.5 घंटे रहता है और 6 किमी/घंटा की गति से स्थान A वापस आता है। वह अपराह्न 7 बजे स्थान A वापस आता है। स्थान A और B के बीच की दूरी (किमी में) क्या है?
9
SSC CHSL 20216)वैभव और विग्नेश प्रत्येक 78 किमी की दूरी इस प्रकार तय करते हैं कि वैभव की गति विग्नेश की गति से तेज है। उनकी गति का योग 91 किमी/घंटा है और दोनों द्वारा लिया गया कुल समय 3 घंटे 30 मिनट है। वैभव की गति कितनी है:
52 किमी/घंटा
SSC CHSL 20217)एक साइकिल के पहिये की त्रिज्या 42 सेमी है। यह 25 सेकेंड में 40 चक्कर लगाती है। इसकी गति (किमी/घंटा में, एक दशमलव स्थान तक) क्या है?
15.2
SSC CHSL 20218)एक व्यक्ति P से Q तक, 30 किमी की दूरी, 2 घंटे 48 मिनट में साइकिल से तय करता है। P से सड़क 18 किमी के लिए एक समतल सड़क है और फिर यह Q तक चढ़ाई करती है। समतल सड़क पर आदमी की औसत गति 15 किमी/घंटा है। उसकी चढ़ाई पर औसत गति (किमी/घंटा में) क्या है?
7.5
SSC CHSL 20219)यदि कोई व्यक्ति 48 किमी/घंटा की गति से यात्रा करता है, तो वह समय पर अपने गंतव्य तक पहुंच जाएगा। वह अपनी यात्रा का दो-तिहाई भाग समय के पांच-छठे भाग में पूरा करता है। समय पर अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए शेष दूरी को तय करने के लिए उसे किस गति (किमी/घंटा में) से यात्रा करनी चाहिए?
96
SSC CHSL 202110)X और Y एक ही समय में स्थान A से स्थान B पर जाने के लिए शुरू करते हैं, जो A से 80 किमी दूर है। X, Y की तुलना में 4 किमी प्रति घंटे धीमी गति से यात्रा करता है। Y स्थान B पर पहुंचता है और स्थान B से 16 किमी दूर X पर वापस मुड़ता है। Y की गति (किमी/घंटा में) क्या है?
12